{"_id":"6220da93d892c153d6424fcc","slug":"aditi-srivastava-of-kotdwar-completed-the-training-of-jail-superintendent-took-oath-of-office-and-secrecy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता: यूपी की जेल संभालेगी कोटद्वार की बेटी अदिति, बतौर जेल अधीक्षक ली पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता: यूपी की जेल संभालेगी कोटद्वार की बेटी अदिति, बतौर जेल अधीक्षक ली पद और गोपनीयता की शपथ
Thu, 03 Mar 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:48 PM IST
सार
डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई।
विज्ञापन
अदिति श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेल अधीक्षक के पद पर चयनित कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली। डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई।
विज्ञापन
जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी, डीआईजी रवि शंकर छवि, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी, अधीक्षक एके. सिंह और अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन