फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adhoiwala Boys and Adorn Garhwal Sporting in the final

Dehradun News: अधोईवाला बॉयज और एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग फाइनल में

Sun, 19 Oct 2025 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Adhoiwala Boys and Adorn Garhwal Sporting in the final
पांचवें कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में अधोईवाला बॉयज ने टाईब्रेकर में दून वैली को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग ने एस्ट्रोन एफसी को 4-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में अधोईवाला बॉयज और दून वैली के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। 44वें मिनट में दून वैली के फॉरवर्ड अतुल ने गोल दागकर टीम को 1-0 के बढ़त दिलाई। 67वें मिनट में दून वैली के डिफेंडर के अपने गोलक्षेत्र में फाउल करने पर रेफरी ने अधोईवाला ब्वॉयज के पक्ष में पेनल्टी दे दी। अधोईवाला के प्रेम ने मौके को भुनाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। टाईब्रेकर तक खिंचे मैच में अधोईवाला बॉयज ने 4-3 से बाजी मारते हुए फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल एस्ट्रोन एफसी व एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। खेल के नौवें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के फॉरवर्ड अमन ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 19वें मिनट में एस्ट्रोन एफसी को पेनल्टी मिली। जिस पर बतिस्ता ने गोल करते हुए मैच 1-1 से बराबर कर दिया। 24वें मिनट शार्दूल ने गोल दाग गढ़वाल स्पोर्टिंग को 2-0 से आगे कर दिया। 38वें में सूरज ने गोल करते हुए बढ़त को 3-1 कर दिया। 57वें मिनट में एस्ट्रोन एफसी के ऋतिक ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। 64वें मिनट में नमन ने गोल कर गढ़वाल स्पोर्टिंग को 4-2 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed