{"_id":"6402d50008d88766e0030178","slug":"additional-sleeper-dehradun-indore-express-dehradun-news-c-5-drn1005-93688-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में लगा अतिरिक्त शयनयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में लगा अतिरिक्त शयनयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है। अब कोच की संख्या 15 से बढ़कर 16 हो गई है।
स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा के मुताबिक, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच होने की वजह से संख्या इससे अधिक नहीं हो सकती है। बता दें कि होली के चलते देहरादून से संचालित सभी ट्रेनों में सीटें भर गई हैं। ऐसे में कई लोगों को यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। वहीं, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए ट्रेनों में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। फिलहाल देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में एक कोच लगाया गया है। प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा बढ़ा तो राप्तीगंगा एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे
--
तीन माह बाद आज से संचालित होगी जनता एक्सप्रेस
तीन महीने बाद देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन आज से फिर शुरू होगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि होली के मौके पर शनिवार से ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। देहरादून से हरिद्वार, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सीटों की दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि ठंड के दौरान कोहरे के चलते जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।