{"_id":"5e45af0d8ebc3ee60858bc3c","slug":"adarsh-and-tarun-won-titles-in-archery-dehradun-news-drn336054661","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में आदर्श और तरुण ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में आदर्श और तरुण ने जीते खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देहरादून के तीरंदाजों का दबदबा बरकरार है। देहरादून के आदर्श नेगी और तरुण मेंगवाल ने अपने-अपने वर्गों में खिताब जीते। वहीं, फुटबॉल में नैनीताल व देहरादून विजेता रहे।
युवा कल्याण निदेशालय की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में अंडर-14 बालक वर्ग तीरंदाजी में देहरादून के आदर्श नेगी प्रथम, रिषभ त्यागी द्वितीय, हर्षवर्धन रावत तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में देहरादून के तरुण मेंगवाल, सोहेब सिंह, पीयूष क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। उधर, पवेलियन ग्राउंड में हुई अंडर-12 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नैनीताल ने चंपावत को 2-1 से हराया। ऊधमसिंहनगर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 5-1 से शिकस्त दी। ऊधमसिंहनगर तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग फाइनल में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 4-0 से हराकर खिताब जीता। बागेश्वर तृतीय रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि उपनिदेशक खेल एसके सार्की व जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं ने मेडल, नकद पुरस्कार पुरस्कार राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, वित्त नियंत्रक बीएन पांडेय, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।