{"_id":"64c9193a7e9c7364970ef968","slug":"actor-anupam-kher-film-shooting-in-lansdowne-fans-crowd-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में लिया फिल्म का मुहूर्त शॉट, देखने को उमड़ी फैंस की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anupam Kher: लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में लिया फिल्म का मुहूर्त शॉट, देखने को उमड़ी फैंस की भीड़
Tue, 01 Aug 2023 08:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:15 PM IST
सार
अनुपम खेर ने दोपहर में टिप इन टॉप के पास पहले फिल्म का मुहूर्त शॉट लेने की योजना बनाई गई थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
फैन के साथ एक्टर अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लैंसडौन पहुंचे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र के दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र में ही अपनी फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया।
विज्ञापन
अभिनेता अनुपम खेर की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को लोग सुबह से ही गढ़वाल मंडल विकास निगम अतिथि गृह के पास और टिप इन टॉप के पास एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में टिप इन टॉप के पास पहले फिल्म का मुहूर्त शॉट लेने की योजना बनाई गई थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे अनुपम खेर अतिथि गृह से निकलकर सेना के जवानों के साथ गढ़वाल राइफल्स के दुर्गा देवी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... खूबसूरत और शांत वादियों में घूमने के लिए कोटद्वार के पास हैं ये शानदार जगह
विज्ञापन
Trending Videos
वहां उन्होंने सबसे पहले माता का पूजन किया और इसके बाद फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। सूत्रों के अनुसार गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरता पर आधारित फिल्म के सिलसिले में अनुपम खेर लैंसडौन आए हैं। उन्होंने यहां के कुछ दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। शॉट पूरा होने के बाद अनुपम खेर ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
