फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Anupam Kher Film Shooting in Lansdowne Fans crowd Uttarakhand news in hindi

Anupam Kher: लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में लिया फिल्म का मुहूर्त शॉट, देखने को उमड़ी फैंस की भीड़

Tue, 01 Aug 2023 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Aug 2023 08:15 PM IST
सार

अनुपम खेर ने दोपहर में टिप इन टॉप के पास पहले फिल्म का मुहूर्त शॉट लेने की योजना बनाई गई थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
Actor Anupam Kher Film Shooting in Lansdowne Fans crowd Uttarakhand news in hindi
फैन के साथ एक्टर अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैंसडौन पहुंचे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र के दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र में ही अपनी फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया।

विज्ञापन


अभिनेता अनुपम खेर की एक झलक पाने के लिए मंगलवार को लोग सुबह से ही गढ़वाल मंडल विकास निगम अतिथि गृह के पास और टिप इन टॉप के पास एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में टिप इन टॉप के पास पहले फिल्म का मुहूर्त शॉट लेने की योजना बनाई गई थी लेकिन वहां लोगों की भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे अनुपम खेर अतिथि गृह से निकलकर सेना के जवानों के साथ गढ़वाल राइफल्स के दुर्गा देवी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... खूबसूरत और शांत वादियों में घूमने के लिए कोटद्वार के पास हैं ये शानदार जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने सबसे पहले माता का पूजन किया और इसके बाद फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। सूत्रों के अनुसार गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरता पर आधारित फिल्म के सिलसिले में अनुपम खेर लैंसडौन आए हैं। उन्होंने यहां के कुछ दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। शॉट पूरा होने के बाद अनुपम खेर ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed