फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken if money is withdrawn for parking fund Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: पार्किंग फंड के लिए धनराशि निकाली तो होगी कार्रवाई, सचिव वित्त ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 05 Mar 2025 02:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:43 PM IST
सार

सचिव वित्त ने सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पार्किंग फंड के लिए धनराशि का आहरण नहीं करेंगे और न ही कार्य होने की प्रत्याशा में बैंक ड्राफ्ट बनाकर रखेंगे।

विज्ञापन
Action will be taken if money is withdrawn for parking fund Uttarakhand News in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति से पूर्व 15 मार्च तक सभी वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो जाएंगी। इसमें केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित, एसएएससीआई, एसपीए व एसपीआर की योजनाओं के प्रस्ताव शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पार्किंग फंड के लिए धनराशि का आहरण नहीं करेंगे और न ही कार्य होने की प्रत्याशा में बैंक ड्राफ्ट बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन

 

यदि ऐसा होगा तो इसे वित्तीय अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाएगा और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। सभी प्रशासकीय विभागों से कहा गया है कि वे सभी स्वीकृतियों के देयकों के लिए कोषागार से प्राप्त चेकों का भुगतान 31 मार्च तक प्राप्त कर लें। 15 मार्च तक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व विभागाध्यक्ष के स्तर से सभी वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

सभी आहरण वितरण अधिकारी सभी देयकों को कंप्यूटर से जनरेट एवं अप्रूव करते हुए 20 मार्च तक आईडी सहित भौतिक रूप से कोषागार में प्रस्तुत करेंगे। कोषागार सभी देयकों को ऑनलाइन तैयार करेंगे। कोषागार से मैन्यूअल बिलों को पास नहीं किया जाएगा। सभी डीडीओ को वित्तीय स्वीकृति की समय सारिणी बनाने को कहा गया है ताकि 31 मार्च तक कोषागारों से प्राप्त चेकों का भुगतान हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed