फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   action on oil bill fraud.

नहीं बचेंगे तेल बिल घोटाले के दोषी, कार्रवाई का रास्ता हुआ साफ

Thu, 06 Oct 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
action on oil bill fraud.
घोटाला

स्वास्थ्य विभाग में हुए करोड़ों के फर्जी तेल बिल घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। वर्ष 2009 से 2012 के बीच हुए इस घोटाले की विभागीय जांच में कई अधिकारियों को दोषी पाया गया था। इनमें डॉ. आरके पंत स्वास्थ्य महानिदेशक और डॉ. दीपा शर्मा सीएमओ पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। जबकि डॉ. गुरपाल सिंह और डॉ. राजीव हटवाल का निधन हो चुका है।

विज्ञापन


मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय की संलिप्तता भी सामने आई थी। लिहाजा उच्च स्तर पर विभागीय अधिकारियों को बचाने और मामले को दबाने के हर संभव प्रयास भी हुए। यहां तक कि मामले को भटकाने के लिए ट्रैवल एजेंसी वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि असली दोषी अधिकारी ठाठ से नौकरी करते रहे। 

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दाखिल होंगे आरोप पत्र

action on oil bill fraud.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

पिछले हफ्ते शासन ने मामले की फाइल स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को भेजी थी। जहां से फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंची। उनके अनुमोदन के बाद अब सीसीए रूल के तहत जांच गठित होगी और आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे।

मामले के आरोपी डॉ. आरएस असवाल एनएचएम निदेशक, डॉ. एसपी अग्रवाल निदेशक स्वास्थ्य, डॉ. मीनू रावत जेडी महानिदेशालय, डॉ. सुरेंद्र सकलानी पीएमएस उत्तरकाशी के पद पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दूसरे विभागों से संबंधित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed