फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Action will taken if buses did not reach the depot

उत्तराखंड परिवहन निगम : डिपो में बसें नहीं पहुंचीं तो कार्रवाई, अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के आदेश

Thu, 12 Nov 2020 01:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: Action will taken if buses did not reach the depot
उत्तराखंड परिवहन निगम

डिपो में बसें ना ले जाकर बाईपास से ही बसें ले जाने वाले चालकों-परिचालकों के खिलाफ प्रबंधन ने शिकंजा कस दिया है। यात्रियों की शिकायतों के बाद महाप्रबंधक दीपक जैन ने ऐसे चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बाबत सभी सहायक महाप्रबंधक व प्रवर्तन टीम के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार कुछ यात्रियों की ओर से शिकायतें मिली हैं कि चालक-परिचालक परिवहन निगम द्वारा सुनिश्चित बस अड्डों और ठहरावों पर बसें नहीं ले जाते हैं। कई चालक-परिचालक शहरों के बाईपास से ही बसें लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह यात्रियों को परेशानी के अलावा परिवहन निगम को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। बता दें, इससे पहले भी परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बाईपास से होकर गाड़ियां गुजारने वाले चालकों-परिचालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कुछ दिन तक स्थितियां ठीक रहीं, लेकिन बाद में चालक- परिचालक फिर से मनमानी करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed