फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ACI gives level-two recognition to Dehradun airport achievement in reducing carbon dioxide Uttarakhand news

Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को एसीआई ने दी लेवल-दो की मान्यता, कार्बन डाइऑक्साइड कम करने की दिशा में उपलब्धि

Fri, 01 Sep 2023 04:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

एसीआई एयरपोर्ट कार्बन प्रत्यायन कार्यक्रम 2009 में शुरू किया गया था। एक साल पहले  तक एयरपोर्ट को लेवल एक की मान्यता मिली हुई थी। अब लेवल तीन के लिए प्रयास रहेगा।

विज्ञापन
ACI gives level-two recognition to Dehradun airport achievement in reducing carbon dioxide Uttarakhand news
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को मैप करने (आंकने) और कम करने पर देहरादून हवाई अड्डे को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने लेवल दो की मान्यता दी गई है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट कार्बन प्रत्यायन हवाई अड्डा उद्योग में कार्बन प्रबंधन के लिए वैश्विक मानक है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) का एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन (एसीए) हवाई अड्डों के लिए एक वैश्विक कार्बन प्रबंधन कार्यक्रम है। जिसमें कार्बन फुटप्रिंट को मापने, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को प्रतिबंधित करने और कम करने के लिए हवाई अड्डों द्वारा किए गए प्रयासों का आंकलन कर मान्यता प्रदान करता है।

विज्ञापन


लेवल एक की मान्यता मिली हुई थी

एयरपोर्ट द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करने वाले गतिविधियों जीवाश्म ईंधनों के उपयोग को कम करके नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, हाइड्रो पॉवर इत्यादि का अधिक से अधिक उपयोग करके इन मान्यता स्तरों को अर्जित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसीआई एयरपोर्ट कार्बन प्रत्यायन कार्यक्रम 2009 में शुरू किया गया था। शुरू में इसके चार स्तर थे। लेवल एक- मैपिंग, लेवल दो- कमी, लेवल तीन- अनुकूलन, लेवल तीन प्लस- तटस्थता है। देहरादून हवाई अड्डे को इसमें लेवल दो की मान्यता एसीआई द्वारा दी गई है। एक साल पहले तक देहरादून एयरपोर्ट लेवल एक की मान्यता मिली हुई थी।
 

2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य

भारत सरकार की विभिन्न पहलों और एयरपोर्ट कार्बन प्रत्यायन दिशा-निर्देशों का पालन करके 2030 तक देश के एयरपोर्ट को शून्य कार्बन उत्सर्जन तक लाना है। जिसमें हवाई अड्डे पर अन्य ऊर्जा कुशल और पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा, अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था, उन्नत ईंधन हाइड्रेंट सिस्टम, ब्रिज माउंटेड उपकरण (बीएमई) शामिल हैं।

ये भी पढें...Uttarakhand Cabinet: बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को मिली मंजूरी

देहरादून हवाई अड्डे को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने लेवल दो की मान्यता दी है। एक साल पहले तक लेवल एक की मान्यता मिली हुई थी। अब उनका प्रयास लेवल तीन के लिए रहेगा। - प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed