फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Student hostage for not depositing tuition fees

Dehradun: स्कूल में ट्यूशन फीस जमा न करने पर छात्रा को बनाया बंधक, बाल आयोग और शिक्षा विभाग से की शिकायत

Thu, 06 Apr 2023 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

छात्रा खुशी चौधरी ने शिकायत पत्र में बताया कि वह हिल्टन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनकी पिछले तीन महीने से फीस जमा नहीं थी।

विज्ञापन
Dehradun News: Student hostage for not depositing tuition fees
फीस - फोटो : pixabay प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्कूल में ट्यूशन फीस जमा न करने पर माजरा स्थित एक निजी स्कूल पर 12वीं की छात्रा को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। छात्रों की ओर से बाल आयोग और शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की गई है।

विज्ञापन


देहराखास निवासी छात्रा खुशी चौधरी ने शिकायत पत्र में बताया कि वह हिल्टन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनकी पिछले तीन महीने से फीस जमा नहीं थी। 28 मार्च को जब वह अपने माता-पिता के साथ रिपोर्ट कार्ड लेने गईं तो स्कूल प्रशासन ने रिपोर्ट कार्ड देने से मना कर दिया। स्कूल में फीस मांगी गई। इस पर माता-पिता ने 15 दिन के भीतर फीस जमा करने को कहा। इसके लिए उन्होंने लिखित में पत्र भी दिया था।
विज्ञापन


खुशी के ताऊ लव चौधरी ने बताया कि बुधवार को जब खुशी स्कूल गईं तो फीस जमा नहीं करने की बात पर स्कूल प्रशासन ने सुबह 7:45 से 10:45 बजे तक ऑफिस में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके माता-पिता को भी बुलाया गया और फीस मांगी गई। जब खुशी स्कूल से घर आई तो बहुत उदास थी और मानसिक रूप से तनाव में थी। इसके बाद उसने घर पर पूरी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed