फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accused run away from police custody in selaqui

अपराधी को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, दांत काटकर हिरासत से फरार मुख्य आरोपी

Wed, 20 Mar 2019 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Mar 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
accused run away from police custody in selaqui
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून जिले के सेलाकुई रेहड़ापुर छरबा में अवैध नशीले पदार्थ की सूचना पर मंगलवार देर रात आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके साथियों ने हमला किया और उसे छुड़ा लिया। थानाध्यक्ष विजय सिंह के मुताबिक हिरासत में लिया गया मुख्य आरोपी साजिद एक कॉस्टेबल के हाथ में दांत काटकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष सहसपुर विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रेहड़ापुर छरबा में किसी अज्ञात व्यक्ति के पास अवैध नशीला पदार्थ है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बीच उसके कुछ अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद आरोपी को छुड़ा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुश्ताक, दिलशाद, जाबिर, हाजी व साजिद के खिलाफ नामजद एवं 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed