फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of raping teenage girl arrested in Dehradun

Dehradun News: देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenage girl arrested in Dehradun
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती भी हो गई थी। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को अमन निवासी ललितपुर फतेहपुर, उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसका पता उन्हें बेटी के गर्भवती होने के बाद चला। आरोपी की तलाश शुरू की गई। पता चला कि वह सरिया बांधने का काम करता है। उसका नंबर बंद था। आरोपी के रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी गई। इस बीच पता चला कि वह न्यायालय में सरेंडर करने आ रहा है। पुलिस ने उसे सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed