फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of raping a teenage girl on the pretext of marriage arrested

Dehradun News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenage girl on the pretext of marriage arrested
शादी का झांसा देकर एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मुदकमे में उसके रिश्तेदार भी नामजद हैं। इनके संबंध में जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के अनुसार उसकी 2021 में प्रांजल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। वह सीमाद्वार के पास रहता है। अक्तूबर 2021 में उसने किसी बहाने से किशोरी को अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी के अनुसार उसने कई बार इस तरह से घटना को अंजाम दिया। इस घटना की शिकायत जब उसने प्रांजल की मां से की तो उन्होंने भी धमकियां दीं। इसके बाद प्रांजल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इन आरोपों के आधार पुलिस ने प्रांजल की तलाश शुरू की तो वह कमरा बंद कर भाग चुका था। आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस पर एक टीम को दिल्ली भेजकर उसे प्रांजल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed