फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accused of Financial irregularities got promotion.

गड़बड़ी के आरोपियों पर होनी थी कार्रवाई, कर दिया प्रमोशन

Sat, 17 Dec 2016 02:30 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Dec 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
accused of Financial irregularities got promotion.
प्रमोशन - फोटो : demo pic

पौड़ी में कृषि विभाग में 38.75 लाख की वित्तीय अनियमितता के जिन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी थी,  विभाग ने उनका प्रमोशन कर दिया। तीन अधिकारियों में से दो प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारियों का नियमित श्रेणी दो में प्रमोशन किया गया है। यह स्थिति तब है जबकि इस मामले में राज्य सूचना आयोग भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे चुका है।

विज्ञापन

 
पौड़ी जिले के पाबौ में एक कर्मचारी की मौत और  वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर विभाग ने जून 2016 में प्रकरण की जांच की तो पाया कि लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। अधिकारियों ने मिलीभगत कर चेक के जरिये बैंक से लाखों रुपये की धनराशि निकाली, लेकिन जांच के बावजूद विभाग पूरे प्रकरण को दबाए रहा।
विज्ञापन


दून निवासी एक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विभाग से सूचना मांगी तो उसे भी घुमाया गया। राज्य सूचना आयोग में अपील पर विभाग ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। दस अक्तूबर 2016 को आयोग ने अपने आदेश में कहा कि गबन की कार्रवाई सोच समझकर की गई है। बैंक और संबंधित अधिकारियों से हस्ताक्षर की पुष्टि की कार्रवाई निरर्थक है। कैशबुक में प्रविष्टि नहीं है उसके संबंध में कोई पत्रावली भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट दबाकर आरोपियों को दे दिया प्रमोशन

accused of Financial irregularities got promotion.
promotion

प्रकरण की तत्काल प्राथमिकी दर्ज करायी जानी चाहिए, लेकिन प्रकरण में प्राथमिक के बजाए आरोपियों को प्रमोशन दे दिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट को दबाकर आरोपियों को आरोप पत्र दिए जाने से पहले प्रमोशन दिया गया।  
 
तीन अधिकारियों को आरोप पत्र 
विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी केके कोटियाल, तत्कालीन प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पाबौ आरके बाटला को 15 अक्तूबर 2016 एवं तत्कालीन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सतीश चंद्र अकेला को 24 अक्तूबर 2016 को आरोप पत्र दिया गया। जांच कार्रवाई लंबित होने के बावजूद इनमें दो अधिकारियों केके कोटियाल व आरके बाटला को क्लास दो के पद पर प्रमोशन दिया गया। 

यह प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। इस मामले में जो कोई दोषी होगा उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव कृषि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed