{"_id":"69cff49221770543b20c8646","slug":"accused-of-duping-rs-69-lakh-arrested-dehradun-news-c-5-drn1008-937517-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 69 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 69 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- एसटीएफ ने रुद्रपुर से किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 30 से अधिक शिकायतें
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर वरिष्ठ नागरिक से 69 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी भगवत सरन को एसटीएफ ने शुक्रवार को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ऋषिकेश निवासी पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल के जरिये ठगों ने संपर्क किया था। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली के दरियागंज थाना का पुलिस इंस्पेक्टर और न्यायालय का अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। आरोपियों ने आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देते हुए कहा कि उसके नाम पर अवैध सिम लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध किए गए हैं। इसके बाद पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में होने की बात कहकर डराया गया।
ठगों ने जांच, एनओसी और जमानत के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने शुरू किए। भय और भ्रम की स्थिति में आकर पीड़ित ने कुल 69 लाख रुपये आरोपियों के बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले की शिकायत साइबर थाना देहरादून में दर्ज की गई। जिसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान सामने आया कि इस ठगी में भगवत सरन नामक व्यक्ति की अहम भूमिका है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी जमानत पत्र और फीस रसीद तैयार की थी। साथ ही लालकुआं, नैनीताल में एक्सिस बैंक में रुद्रा टेलीकॉम के नाम से खाता खोलकर उसे साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया था। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते के खिलाफ करीब 30 शिकायतें दर्ज हैं और इसमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। ऋषिकेश निवासी पीड़ित के पैसे भी इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, एसएमएस अलर्ट तथा दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में लालकुआं, नैनीताल में रह रहा था।