फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of defrauding Rs 69 lakh under the guise of 'digital arrest' arrested.

Dehradun News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 69 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding Rs 69 lakh under the guise of 'digital arrest' arrested.
डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर वरिष्ठ नागरिक से 69 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी भगवत सरन को एसटीएफ ने शुक्रवार को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ऋषिकेश निवासी पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल के जरिये ठगों ने संपर्क किया था। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली के दरियागंज थाना का पुलिस इंस्पेक्टर और न्यायालय का अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। आरोपियों ने आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देते हुए कहा कि उसके नाम पर अवैध सिम लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराध किए गए हैं। इसके बाद पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में होने की बात कहकर डराया गया।ठगों ने जांच, एनओसी और जमानत के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने शुरू किए। भय और भ्रम की स्थिति में आकर पीड़ित ने कुल 69 लाख रुपये आरोपियों के बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले की शिकायत साइबर थाना देहरादून में दर्ज की गई। जिसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि इस ठगी में भगवत सरन नामक व्यक्ति की अहम भूमिका है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी जमानत पत्र और फीस रसीद तैयार की थी। साथ ही लालकुआं, नैनीताल में एक्सिस बैंक में रुद्रा टेलीकॉम के नाम से खाता खोलकर उसे साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया था। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते के खिलाफ करीब 30 शिकायतें दर्ज हैं और इसमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। ऋषिकेश निवासी पीड़ित के पैसे भी इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, एसएमएस अलर्ट तथा दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में लालकुआं, नैनीताल में रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed