{"_id":"67f28e1e766b4ae9d903f3df","slug":"accused-arrested-for-unintentional-murder-of-neighbor-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120169-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पड़ोसी की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पड़ोसी की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साथ बैठकर शराब पीने की दौरान पड़ोसियों में हुआ था विवाद
- पहले डंडे से पीटा, फिर दिया धक्का
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कमरे के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हुआ था। आरोपी के धक्का देने से पड़ोसी का सिर दीवार से टकरा गया था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के लोअर नेहरू ग्राम निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता देवीदीन (58) विकासनगर के गुडरिच में किराये के कमरे में रहते हैं। बताया कि उनके बगल के कमरे में हरबर्टपुर के रामबाग निवासी संदीप भी किराये के कमरे में रहता है। शनिवार को दोनों साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। संदीप ने उनके पिता देवीदीन का सिर दीवार पर मार दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अन्य पड़ोसी उनके पिता को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर आए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। बताया कि टीम ने आरोपी को बाढ़वाला में मेला मैदान से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बाइक पड़ोसी के कमरे के सामने खड़ी रहती थी। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई। पड़ोसी उसके साथ गाली गलौज करने लगा। गुस्से में आकर उन्होंने पड़ोसी को डंडे से पीटा। उसका सिर दीवार पर पटक दिया। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।