फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accounts crossed 49 thousand due to online DL

ऑनलाइन डीएल बनवाने के फेर में खाते 49 हजार परा

Sun, 13 Oct 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accounts crossed 49 thousand due to online DL
देहरादून। ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के फेर में लूनिया मुहल्ला निवासी ऋषि सेठी के 49 हजार 600 रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत साइबर थाने और स्थानीय पुलिस के बीच उलझी हुई है। आरटीओ ऑफिस से जुड़ा ऑनलाइन ठगी का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

ऋषि सेठी ने 30 सितंबर को साइबर थाने में तहरीर दी थी। ऋषि के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस का नंबर नेट पर सर्च कर पता किया था। उक्त मोबाइल नंबर पर काल कर डीएल के लिए आवेदन किया। इसके बाद दूसरी तरफ से यूपीआई रजिस्टर्ड नंबर से एसएमएस भेजने को कहा गया। बाद में उसे एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलकर पांच रुपये की पेमेंट की। बाद में कहा गया कि जो मेसेज उन्हें मिल रहे हैं, वेे मैसेज एक मोबाइल नंबर पर मांग लिए गए। इसके बाद शाम को अलर्ट संदेश आया तो पता चला कि खाते से कई बार में 49600 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ऋषि ने बताया कि पुलिस ने अभी तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बता दें कि इसी तरह गांधीनगर झारखंड निवासी नीलम से ऑनलाइन चालान में जमा डीएल वापस करने के नाम पर खाते से 48900 रुपये की रकम उड़ा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed