Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accounting personnel upset over neglect decide to have direct dialogue with the CM Dhami

उत्तराखंड: हमें मूल विभाग में वापस भेजो, उपेक्षा से नाराज लेखा कार्मिक लामबंद; सीएम धामी से करेंगे ये अपील

Sun, 22 Nov 2026 09:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Heera Updated Sun, 22 Nov 2026 09:06 PM IST
सार

लेखा कार्मिक उपेक्षा और उदासीन रवैये से नाराज होकर लामबंद हो गए हैं। लेखा संवर्ग संघ ने लंबित समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Accounting personnel upset over neglect decide to have direct dialogue with the CM Dhami
निदेशालय विभागीय लेखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निदेशालय विभागीय लेखा की कार्यप्रणाली और विभिन्न विभागों में तैनात वित्त अधिकारियों के उदासीन रवैये से नाराज लेखा कार्मिक अब लामबंद हो गए हैं। उत्तराखण्ड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ ने एकीकरण के बाद से लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कार्मिकों की लंबित समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


लेखा संघ के प्रान्तीय सचिव शिवम ओबराय, उपाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, आशीष परमार और प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास यादव की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दो वर्ष पूर्व प्रदेश के सभी विभागों में तैनात सहायक लेखाकारों एवं लेखाकारों का एकीकरण कर उन्हें निदेशालय विभागीय लेखा के अधीन किया गया था। हालांकि, एकीकरण के बाद से कार्मिकों के हित में कोई भी ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में एकीकरण की मंशा केवल ट्रांसफर और प्रमोशन के नियंत्रण तक ही सीमित प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


संघ ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समान अर्हता एवं समान पद पर दो भिन्न वेतनमान दिए जा रहे हैं, लेकिन इस विसंगति को दूर करने और वेतनमान उच्चीकरण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। अन्य संवर्गों के अधिकारी अपने अधीनस्थों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वहीं अधिक जटिल कार्यप्रणाली होने के बावजूद लेखा एवं वित्त अधिकारी इस विषय में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस को जारी बयान में बताया गया कि निदेशालय द्वारा कार्मिकों के स्थायीकरण हेतु दो वर्ष की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) की मांग की गई है, किंतु कई विभागों के वित्त अधिकारी एसीआर पूर्ण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि निदेशालय विभागीय लेखा के आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है, जिससे स्थायीकरण की प्रक्रिया लटकी हुई है और कार्मिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसके अलावा, कई विभागों में लेखा संवर्ग के तकनीकी एवं मूल कार्य अन्य संवर्गों के कार्मिकों को सौंपे जाने को संघ ने वित्तीय अनुशासन और संवर्ग की गरिमा के विपरीत बताया है।


मूल विभागों में वापस भेजने की मांग
संघ ने दो टूक कहा कि यदि एकीकृत व्यवस्था में निदेशालय द्वारा कार्मिकों के हितों का संरक्षण, समयबद्ध स्थायीकरण और कार्यक्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती तथा विभागों में निदेशालय के आदेश लागू नहीं कराए जा सकते, तो सभी सहायक लेखाकारों व लेखाकारों को पूर्व व्यवस्था के तहत उनके मूल विभागों में वापस भेज देना ही बेहतर होगा। संघ ने शासन व लेखा निदेशालय से प्रकरण में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष सभी समस्याएं प्रमुखता से रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed