फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accident: vehicle carrying passengers from Jyotirmath to Badrinath met with an accident, five people injured

Accident: ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ जा रहा यूपी के यात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

Tue, 03 Jun 2025 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:52 PM IST
सार

 Badrinath Highway Accident: मारवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई की तरफ जा गिरा। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Accident: vehicle carrying passengers from Jyotirmath to Badrinath met with an accident, five people injured
हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ जा रहा यात्रियों का वाहन मारवाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक परिवार के चार लोग और चालक घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं, जबकि उनका बेटा और बेटी को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न पुलिस को सूचना मिली कि मारवाड़ी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई की तरफ जा गिरा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देवप्रयाग में बस व टैक्सी की भीषण टक्कर, मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे सेना के वाहन से घायलों को आर्मी अस्पताल में भेजा गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत का कहना है कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया सड़क खराब होना, सड़क पर क्रैश बैरियर न होना और चालक को नींद की झपकी आना है। घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों में नीलम पत्नी राजीव शर्मा (46), राजीव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा (56) दोनों को गंभीर चोट आई हैं। जबकि देवांश (22) पुत्र राजीव शर्मा व तान्या शर्मा (24) पुत्री राजीव शर्मा, चालक संजीव सभी निवासी गार्डन रोड थाना शोभापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को सामान्य चोट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed