फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident on way of mussoorie dhanaulti road

मसूरीः पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत

Fri, 17 Oct 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 17 Oct 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
accident on way of mussoorie dhanaulti road

दिल्ली से धनोल्टी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार मसूरी से करीब छह किलोमीटर दूर किमोई खाले के पास 300 फीट गहरी खाई में जा समाई। हादसे में एक पांच माह के मासूम बच्चे और दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


लंढौर कम्यूनिटी अस्पताल में महिलाओं का इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक है। मरने वाले दोनों पुरुष इन दोनों के पति थे। परिवार दिल्ली में विजय वासन कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मसूरी से आगे धनौल्टी के रास्ते पर बाटाघाट टोल चौकी के पास पर्यटकों की कार संख्या एचआर 26 बीजी 1031 बेकाबू होकर तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार पांच माह के अर्जुन और उसके पिता रिंकू मलिक (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगबीर (33) ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

पैराफिट्स की कमी बन रही हादसों की वजह

accident on way of mussoorie dhanaulti road

इस हादसे में रिंकू की पत्नी नीलम और जगबीर की पत्नी सोनिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। कार गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने लगे।

ग्रामीण चंद्र सिंह सजवाण ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर एसएसआई राजेंद्र सिंह खोलिया और फायर सर्विस पहुंचे। 108 एंबुलेंस भी बुला ली गई। मद्द के लिए पुलिस ने आईटीबीपी को सूचना दी, लेकिन आईटीबीपी टीम काफी देर बाद आई। मौके पर उपजिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने दिल्ली में परिवार के घरवालों को सूचना दे दी है।

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कई जगह पैराफिट्स न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। 3-4 साल में किमोई खाले के पास यह पांचवां हादसा है। ग्रामीणों ने बताया कि खाले में अभी तक कई जानें जा चुकी हैं। प्रमुख वजह सड़क किनारे पैराफिट्स न लगा होना है। खासकर महानगरों और मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक सर्पाकार सड़कों पर धोखा खा जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed