फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Kedarnath Highway Car falls into ditch in Kakra Gad, one dead, two injured

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर हादसा: पत्थर की चपेट में आकर नदी में गिरी कार, एक की मौत, बच्ची समेत पांच घायल

Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
सार

Rudraprayag Accident News: काकड़ा गाड में एक कार अचानक खाई में नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Kedarnath Highway Car falls into ditch in Kakra Gad, one dead, two injured
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ा गाड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर मंदाकनी नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत पांच घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ा गाड के समीप चोपता से लौट रही एक कार रविवार शाम करीब सवा 6 बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकनी नदी किनारे जा गिरी। कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना में चालक मुकेश कुमार (40) निवासी शांतिनगर, बाराबंकी की मौत हो गई।
विज्ञापन


Rishikesh: सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने पत्नी के पीछे लगाया जासूस, पीछा करते हुए पहुंचे होटल, देखते ही उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना में अंजलि मौर्य (32) पत्नी मुकेश मौर्य निवासी जैयदपुर शांतिनगर, बाराबंकी, रचना पत्नी अरुण मौर्य निवासी के शरबाग लाटोश रोड लखनऊ, अरुण मौर्य (40), पिहू (ढाई वर्ष) पुत्री अरुण मौर्य व अमोली (5) पुत्री मुकेश घायल हो गए। जिन्हें 108 के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीएमओ रुद्रप्रयाग को फोन कर घायलों को हर संभव सहयोग के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed