फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Kedarnath foot road, Child dies after falling in ditch, laborer escapes from spot, Kedarnath yatra 2022

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: लिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से बच्चे की मौत, मजदूर मौके से फरार

Sun, 03 Jul 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा पर आए आगरा निवासी एक परिवार के बच्चे की कंडी से गिरकर मौत हो गई। लिनचोली के समीप कंडी टूटने से बच्चा खाई में गिरा गया। वहीं बच्चों को लेकर जा रहा मजदूर हादसे के बाद ही फरार हो गई। बच्चे का शव खाई से निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Accident on Kedarnath foot road, Child dies after falling in ditch, laborer escapes from spot, Kedarnath yatra 2022
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से विजय कुमार गुप्ता पत्नी ऋतु गुप्ता, दो बच्चों सहित छह लोगों के साथ बीते एक जुलाई को केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे। गौरीकुंड से ऋतु अपने पांच वर्षीय बेटा शिवा के साथ घोड़े से केदारनाथ लिए रवाना हुई, जबकि पति, उनकी बेटी व दो अन्य लोग पैदल चल रहे थे। उन्होंने महिला को भीमबली में रुकने को कहा था। 
विज्ञापन


महिला बच्चे के साथ भीमबली में पहुंचकर घोड़े से उतर गए। यहां कुछ देर इंतजार करने के बाद वह बच्चे के साथ धाम की ओर पैदल ही चलने लगी। रामबाड़ा में शिवा ने पैदल चलने में असमर्थता जताई। इसी दौरान केदारनाथ से एक कंडी संचालक नेपाली मजदूर लौट रहा था। महिला ने बच्चे को कंडी से केदारनाथ ले जाने का मोलभाव किया, तो 2000 रुपये तय हुआ। इसके बाद कंडी संचालक बच्चे को लेकर धाम की ओर चला गया और महिला पैदल ही धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लगभग 6:30 बजे शाम को लिनचोली में कंडी से किसी बच्चे के गिरने की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई से बच्चे का शव बरामद किया। इसी दौरान बच्चे के माता-पिता व अन्य लोगा भी मौके पर पहुंचे, तो शिवा के शव को देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने उन्हें कंडी संचालक के बारे पूछा, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। 


ये भी पढ़ें...सिरफिरे की हरकत: घर में घुसकर युवती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया वार, मां को भी किया जख्मी, फिर ये धमकी देकर फरार

रविवार को बच्चे के माता-पिता ने सोनप्रयाग कोतवाली पहुंचकर आरोपी कंडी संचालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि कंडी संचालक नेपाली मजदूर का नाम, पहचान से जुड़ा कोई भी दस्तावेज मृतक बच्चे के माता-पिता के पास नहीं है। लेकिन उन्होंने जो हुलिया बताया है, उसके आधार पर आरोपी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed