हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: देर रात कंटेनर और ट्रक की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, लगा कई किमी लंबा जाम
Haridwar Accident News: सड़क दुर्घटना होने से कंटेनर और ट्रक दोनों बीच हाईवे पर ही खड़े रहे। जिसके चलते हाईवे पर करीब 35 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विस्तार
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर ओर ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई।
देर रात रासियबढ के पास एक कंटेनर ओर ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कंटेनर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट आई हैं, लेकिन कंटेनर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
श्यामपुर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और एंबुलेंस के माध्यम से घायल ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया । वहीं, मृतक कंटेनर ड्राइवर अमिर हसन के शव को मोर्चरी भिजवाया।
Tehri Accident: बस के पिछले टायर की चपेट में आई बाइक, हादसे में सवार बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत गंभीर
कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, हाईवे किनारे तिरपाल बिछाकर बैठे यात्री
सड़क दुर्घटना होने से कंटेनर और ट्रक दोनों बीच हाईवे पर ही खड़े रहे। जिसके चलते हाईवे पर करीब 35 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, नगीना की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने चंडीघाट चौक से रूट डायवर्ट कर लक्सर रोड की तरफ से भेजा। जिसके चलते कुछ श्रद्धालु को अपने गांव पैदल जाना पड़ा। लोग अपने वाहनों से नीचे उतरकर हाईवे किनारे तिरपाल बिछाकर बैठे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.