{"_id":"6845478886624d158d085cb6","slug":"accident-on-dehradun-mussoorie-road-car-fell-into-ditch-near-maggie-point-two-youths-badly-injured-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: देहरादून मसूरी मार्ग पर हादसा...मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, दो युवक थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: देहरादून मसूरी मार्ग पर हादसा...मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरी कार, दो युवक थे सवार
Sun, 08 Jun 2025 02:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:25 PM IST
सार
मसूरी घूमने जा रहे दो युवकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून मसूरी मार्ग पर रविवार को मैगी प्वाइंट के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे दो युवकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि एक कार (संख्या BR 06DH 3402) खाई में गिर गई है। पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
Kotdwar: मार्ग चौड़ीकरण में लगे ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन से कुचलकर की युवक की हत्या, घटना के बाद फरार
विज्ञापन
टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों अनुराग चौधरी (28) पुत्र केदार सिंह चौधरी, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज आमवाला देहरादून और नैतिक सिंह( 27) निवासी इंद्रेश बिहार ग्रेट नोएडा को स्ट्रेचर के माध्यम से घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। टीम ने दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन