फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident on christmas during drink and drive in nainital

क्रिसमस पर शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे पांच युवा, खाई में कार गिरने से पांचों की हालत गंभीर

Tue, 26 Dec 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 26 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
accident on christmas during drink and drive in nainital

क्रिसमस पर शराब पीकर स्कॉर्पियो से हल्द्वानी से नैनीताल आना पांच युवकों को भारी पड़ गया। नैनीताल से चार किमी पहले पुरानी चुंगी के समीप हाइवे पर चालक द्वारा नियंत्रण खोने से स्कॉर्पियो करीब 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में घायल पांच में से दो युवकों को काफी चोटें आई हैं। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बीडी पांडे चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को हल्द्वानी के पांच युवकों ने पहले शराब पी फिर क्रिसमस का जश्न मनाने स्कॉर्पियो संख्या यूए-04-0021 से नैनीताल की सैर को निकल पड़े। दोपहर करीब तीन बजे नैनीताल से करीब चार किमी पहले स्कॉर्पियो चला रहा युवक राहुल बृजवाल एक बाइक को बचाने के चक्कर में वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और उनका वाहन पैरापिट तोड़ते हुए करीब 120 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में सवार लोगों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में गन्ना सेंटर हरिपुर निवासी चंदन परगाई (25) पुत्र मोहन सिंह और उमेश कुणई (17) पुत्र त्रिलोक कुणई को ज्यादा घायल होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया।

झाड़ियां और पेड़ होने से टला बड़ा हादसा

accident on christmas during drink and drive in nainital
demo pic - फोटो : google

उमेश की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चंदन को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके अलावा वाहन चला रहे गन्ना सेंटर हरिपुर निवासी राहुल बृजवाल (28) पुत्र जयेश बृजवाल, दयाल दानू (24) पुत्र आनंद बल्लभ और देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी रोहित जोशी (24) पुत्र प्रशांत जोशी को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे, जिस कारण ये घटना हुई।

हादसे ने खोली पुलिस के दावों की पोल
नशे की हालत में पांच युवकों का स्कॉर्पियो से नैनीताल के समीप तक पहुंच जाना पुलिस के दावों की पोल खोल रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्रिसमस व नए साल के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अधिकारी इस बात का दावा कर रहे थे कि नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने नहीं दिया जाएगा लेकिन हल्द्वानी से नैनीताल तक काठगोदाम थाना क्षेत्र व ज्योलीकोट चौकी क्षेत्र पड़ने के बावजूद पांचों युवक नैनीताल के समीप तक पहुंच गए और हादसा हो गया। ब्यूरो

झाड़ियां और पेड़ होने से टला बड़ा हादसा
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप जिस स्थान पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी वहां घनी झाड़ियां और पेड़ होने के चलते युवकों की जान बच गई। स्कॉर्पियो झाड़ियों और पेड़ से उलझती हुई खाई में गिरी, जिससे युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed