{"_id":"6a3287b5e9b4cacb890eaa10","slug":"accident-on-badrinath-highway-bus-suffers-sudden-brake-failure-near-lambagar-32-pilgrims-on-board-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार
Wed, 17 Jun 2026 05:21 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:21 PM IST
सार
बस बदरीनाथ धाम से वापस लौट रही थी। इस दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों की जान बचाई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बस हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर आज एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ धाम से वापस आ रही बस संख्या(CH02AA5747) जैसे ही लामबगड़ के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के चालक बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की तरफ जाने से रोका और सड़क के किनारे पहाड़ी पत्थरों की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई।
विज्ञापन
हादसे के वक्त बस में सवार 32 तीर्थ यात्री सवार थे जिसमें दो श्रदालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया गया, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि घायलों में कमलेश(60) पत्नी चंदनमणि शर्मा, निवासी 85 राम विहार कर्दाना, बीरपुर, थाना बीरपुर, पंजाब और 14 वर्षीय ओमानस पुत्र रमण शर्मा, निवासी 1462 मारुति विहार, थाना एमजी रोड, चकरपुर, गुड़गांव, हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
Dehradun News: पलटन बाजार में साड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने पहुंची
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दोनों घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की आवश्यक व्यवस्था की गई।