फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire breaks out at a saree shop in Paltan Bazar Dehradun Fire trucks extinguished fire

Dehradun: पलटन बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 17 Jun 2026 11:37 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 11:37 AM IST
सार

देहरादून पलटन बाजार में एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out at a saree shop in Paltan Bazar Dehradun Fire trucks extinguished fire
पलटन बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून पलटन बाजार के सरनीमल बाजार में बुधवार को कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से दहशत फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल   की छह गाड़ियों से तीन घंटे में काबू   पाया जा सका।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार आग लगने से कारोबारी का करीब एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक आग नहीं फैली। पलटन बाजार के सरनीमल बाजार में हर्ष गांधी की गांधी संस एवं दुर्गा साड़ी की तीन मंजिला दुकान है। इसकी तीसरी मंजिल पर चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


जहां आग लगी वहां बड़ी मात्रा में कपड़े, लहंगे, साड़ियां, सूट, दुपट्टे और अन्य कपड़े रखे हुए थे। आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए तीन वाहन दोबारा बुलाए गए। गनीमत रही कि आग दूसरी मंजिल और अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल के छह वाहनों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।

तंग गलियां, अतिक्रमण की भरमार, झुलस न जाएं ये बाजार

छोटी गलियां, तंग बाजार और हजारों की भीड़... दून के कई मुख्य बाजारों की यही हकीकत है। इन बाजारों में हालात ये हैं कि बाइक सवार ही नहीं पैदल व्यक्ति को भी निकलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में यदि इन बाजारों में आग जैसी घटना घटती है तो हालात पर काबू पाना बेहद मुश्किल होगा।

ये भी पढे़ं...Amar Ujala Samwad: राजनीति, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत, 24 जून को रहें तैयार

राजधानी दून के कई तंग बाजारों में इस समय खतरे में कारोबार चल रहा है। कई नामी और बड़े बाजार ऐसे हैं जहां सड़कें छोटी हैं। आग लगने जैसी घटना पर दमकल के वाहनों का इन बाजारों में पहुंचना तक मुश्किल है। वहीं, संकरी गलियों में ऐसी घटना होने पर निकलने तक की जगह नहीं मिलेगी। खतरे के साए में करोड़ों का कारोबार इन तंग बाजारों में हर दिन होता है। आलम यह   है कि संकरी गलियां और लापरवाही यहां साफ तौर पर देखी जा सकती है। बुधवार को पलटन बाजार में हुए हादसे के बाद बाजारों की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed