{"_id":"69fad175e3d073a16001a785","slug":"accident-mussoorie-road-truck-plunges-into-gorge-on-mussoorie-road-driver-dies-helper-injured-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मसूरी मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, हादसे में चालक की मौत, हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मसूरी मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिरा, हादसे में चालक की मौत, हेल्पर घायल
Wed, 06 May 2026 11:15 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 06 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
मसूरी मार्ग पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून मसूरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी झील देहरादून की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। कोतवाली मसूरी के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फायर सर्विस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (36), निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर साजिद (30), निवासी ग्राम टिमली, घायल है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव और घायल को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल
विज्ञापन
दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घायल के परिजनों और वाहन स्वामी को सूचना दे दी गई है।