फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in uttarkashi five people killed

उत्तरकाशी: बारात से लौट रही मैक्स खाई में गिरी, चालक समेत पांच बारातियों की दर्दनाक मौत

Mon, 12 Feb 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accident in uttarkashi five people killed
accident demo pic

प्रतापनगर ब्लॉक के आबकी गांव से उत्तरकाशी गई बारात का वाहन लौटते समय अनियंत्रित होकर चूलीखेत के पास जलकुर नदी के किनारे गिर गया। हादसे में आबकी निवासी चालक बलबीर सिंह रमोला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


खाई से चार लोगों के शव निकाल लिए गए हैं लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में  दो ग्राम प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए। वाहन में कुल दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से एसडीआरएफ , 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। देर रात तक रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था।
विज्ञापन


 

Accident in uttarkashi five people killed
car accident

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आबकी गांव से उत्तरकाशी गई बारात के लौटते समय देर रात एक मैक्स चूलीखेत में जलकुर नदी के किनारे गिर गई। इसमें चालक  समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

समाचार लिखे जाने तक मृतक ों की शिनाख्त नहीं हो पाई, जबकि गढ़सिलवाल गांव के प्रधान आलम सिंह, आबकी के प्रधान जबर सिंह, वीर सिंह, नैन सिंह और मजखेत निवासी विनोद सिंह  घायल हो गए।

घायल आलम सिंह और जबर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लाया जा रहा है, वहीं वीर सिंह और दो अन्य साथियों को बारात के अन्य वाहन से उत्तरकाशी जिला अस्पताल ले गए हैं। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed