फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Rishikesh Bus carrying tourists from Delhi overturns near Bhadrakali Bend two dead

ऋषिकेश में हादसा: भद्रकाली मोड़ के पास यात्रियों की बस पलटी, चपेट में आकर सड़क किनारे बैठे दो भाइयों की मौत

Fri, 28 Aug 2026 09:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 09:27 PM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देर शाम यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। भद्रकाली मोड़ के पास राजस्थान के यात्रियों की बस पलट गई।

विज्ञापन
Accident in Rishikesh Bus carrying tourists from Delhi overturns near Bhadrakali Bend two dead
ऋषिकेश में बस पलटने से हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार जा रही बस भद्रकाली से आगे ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। वहीं सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


बस में बिहार के समस्तीपुर, छपरा, दरभंगा और उससे सटे जनपदों के लोग तथा उत्तर प्रदेश के बिहार से सटे जिलों के लोग हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। राजस्थान नंबर वाली बस से बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली से चले थे। शुक्रवार सुबह बस ऋषिकेश पहुंची थी। बस को खारास्रोत पार्किंग में पार्क कर सभी 60 यात्री त्रिवेणी घाट पर स्नान करने के बाद दोपहर 12 बजे नीलकंठ की यात्रा पर चले गए थे। वहां से आने के बाद यात्री लक्ष्मणझूला, रामझूला और स्वर्गाश्रम घूमे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर हादसा: राखी बांधने के बाद भाई के साथ जा रही थी बहन; सड़क के गड्ढे में उछलकर बाइक से गिरी, हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी यात्री घूमने के बाद खारास्रोत स्थित पार्किंग में पहुंचे। पार्किंग से रात करीब 8:30 बजे हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही बस भद्रकाली पुलिस चौकी से नीचे की ओर ढलान पर चलने लगी तो चालक ने यात्रियों से कहा कि बस के ब्रेक नहीं लग रहे हैं। भद्रकाली पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर कपटियाल मोड़ पर अनियंत्रित बस अचानक पलट गई।

इस दौरान सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर बैठे चचेरे भाई शुभम (26) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और ऋषभ (34) पुत्र विक्रम सिंह बिष्ट, निवासी गली नंबर-6, गणेश विहार, गंगानगर, ऋषिकेश, बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भद्रकाली चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एसपीएस उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला को एम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed