{"_id":"64ca1ca2e7aeb02f63073873","slug":"accident-in-ramnagar-nainital-tata-sumo-falls-into-drain-one-killed-seven-injured-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Accident: ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, सवार आठ लोगों में एक की मौत, अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Accident: ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, सवार आठ लोगों में एक की मौत, अन्य घायल
Wed, 02 Aug 2023 02:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:47 PM IST
सार
ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार लाेगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से एक यात्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रामनगर में हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगर नैनीताल में मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां नाले में एक टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर दिया, लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो बह गई। रात करीब दो से ढाई बजे के आसपास योगेश छिमवाल के परिवार ने आसपास के लोगों के साथ टाटा सूमो में सवार लाेगों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान दो लोग कार के साथ आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा नाम के युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। युवक की कालाढूंगी से आगे निकलकर रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची
हादसे में घायल
टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा (घायल), शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे।