{"_id":"66f58852861b4d2374036b79","slug":"roorkee-news-villager-killed-in-bloody-conflict-in-amkhedi-five-accused-arrested-three-absconding-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आमखेड़ी में खूनी संघर्ष में ग्रामीण की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आमखेड़ी में खूनी संघर्ष में ग्रामीण की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
Thu, 26 Sep 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Sep 2024 09:45 PM IST
सार
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव आमखेड़ी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में मेढ़ और पेड़ों की छंटाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमखेड़ी में खूनी संघर्ष में एक ग्रामीण की हत्या में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव आमखेड़ी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में मेढ़ और पेड़ों की छंटाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसमें ग्रामीण आजाद की हत्या कर दी गई थी। प्रधान समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
Haridwar: पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र के वाहन से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मृतक पक्ष की ओर से सुशील, विक्की, जाेगेंद्र, नरेंद्र सिंह, आदित्य, विपिन, साैरभ उर्फ बंटी और गजेंद्र निवासी आमखेड़ी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं मेंकेस दर्ज कर लिया था। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि विपिन, नरेंद्र, गजेंद्र, सुशील और सौरभ उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, गांव में बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन