फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Dehradun Old Mussoorie Road youths fell into a ditch Death Injured

उत्तराखंड: देहरादून ओल्ड मसूरी रोड के पास हादसा, खाई में मिला एक युवक का शव, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 10:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Sep 2023 10:08 AM IST
सार

ओल्ड मसूरी मार्ग राजपुर पर दो युवक खाई में गिर गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Accident in Dehradun Old Mussoorie Road youths fell into a ditch Death Injured
खाई से युवक का शव लाती एसडीआरएफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून ओल्ड मसूरी मार्ग पर एक युवक का शव खाई में मिला। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को दोनों युवकों खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में गिर गया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इसके  बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में उतरी और उक्त युवकों तक पहुंची। इसमें से एक युवक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला। घायल को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगी लिथियम बैटरी, दो हजार करोड़ का निवेश, सीएम के लंदन दौरे की पढ़ें ये खास बातें

युवकों का विवरण 

 घायल का नाम :- कपिल चौधरी (30) पुत्र ब्रजपाल, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

 मृतक का नाम :-  विनीत चौधरी (35) पुत्र बिल्लू, निवासी :- सुभाष नगर बणत शामली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed