फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Car trampled four including three women riding two scooties Khatima Uttarakhand news

khatima: कार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा, एक ही परिवार के लोगों की मौत से मचा कोहराम

Sat, 10 Jun 2023 05:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Jun 2023 05:12 PM IST
सार

बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के पासएक कार ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Accident Car trampled four including three women riding two scooties Khatima Uttarakhand news
हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग  चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है।
विज्ञापन


दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसएसआई अशोक कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।


ये भी पढ़ें..Haridwar Crime:  कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से सनसनी, बर्बरता देख कांप गए लोग

 जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। नर्मदा के पति की एक साल पहले ही मौत हुई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस शवों के पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed