डीएवी छात्रसंघ चुनावः ABVP ने लगातार 11 वीं बार मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में लगातार 11वीं बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने जीत का परचम फहराया है। मतगणना में शुरुआती दो राउंड में करीब 55 वोटों से एनएसयूआई के प्रत्याशी विकास नेगी से पिछड़ने के बाद तीसरे राउंड से एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड ले ली।
रोमांचक मुकाबले में शुभम् ने चुनाव 35 वोटों से जीतकर एबीवीपी का नया इतिहास कायम कर दिया। वहीं, महासचिव पद पर एक साल बाद फिर आर्यन के आकाश गौड़ ने कब्जा जमाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यम् शिवम् के अरविंद चौहान को 344 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डीएवी में मतगणना शुरू हो गई। 3608 वोटों की गिनती में पहले राउंड के नतीजे आने शुरू हुए तो एबीवीपी की धड़कन बढ़ गई। शुरू के दो राउंड में एनएसयूआई के विकास नेगी 55 वोटों से आगे निकल गए। इसके बाद एबीवीपी छात्रनेताओं ने मंथन शुरू कर दिया। जैसे ही तीसरा राउंड शुरू हुआ तो एबीवीपी की वापसी हो गई।
इसके बाद अंत तक एबीवीपी के शुभम् सिमल्टी ने लीड बनाए रखी और चुनाव 35 वोटों से अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, महासचिव पद पर इस बार सत्यम् का पहले ही राउंड से पिछड़ना शुरू हो गया। सत्यम् के अरविंद चौहान को आर्यन के आकाश गौड़ ने 344 वोटों के भारी अंतर से हराया। इसके साथ ही डीएवी में महासचिव पद पर आर्यन का 13वां प्रत्याशी जीतने में कामयाब हुआ।
उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप लगातार तीसरे साल काबिज रहा। ग्रुप के प्रत्याशी हिमांशु नेगी ने 507 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। सहसचिव पद पर आयुषी सेमवाल ने दीपिका रावत को 146 वोटों से हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर विकास ग्रुप का कब्जा बरकरार रहा। विकास ग्रुप के प्रत्याशी नवीन नेगी ने मोनिका को 153 वोटों से हराया।
किसे कितने वोट और जीत का अंतर
किसे कितने वोट और जीत का अंतर
अध्यक्ष
विजेता-शुभम सिमल्टी (एबीवीपी)-वोट-1346
उपविजेता-विकास नेगी (एनएसयूआई)-वोट-1311
नोटा - 37
उपाध्यक्ष
विजेता-हिमांशु नेगी (दिवाकर ग्रुप)-वोट-1745
उपविजेता-शिवानी (संगम ग्रुप)-वोट-1238
नोटा : 126
महासचिव
विजेता-आकाश गौड़ (आर्यन)-वोट-1263
उपविजेता-अरविंद चौहान (सत्यम् शिवम्) वोट-919
नोटा : 28
सहसचिव
विजेता-आयुषी सेमवाल-वोट-952
उपविजेता-दीपिका रावत-वोट-806
नोटा : 604
कोषाध्यक्ष
विजेता-अजय कुमार-वोट-1080
उपविजेता-नितेश रावत-वोट-693
नोटा : 615
विवि प्रतिनिधि
विजेता नवीन नेगी (विकास ग्रुप)-वोट-1007
उपविजेता-मोनिका (छात्रम् ग्रुप)-वोट-854
नोटा-236
छात्रा प्रतिनिधि
विजेता-प्रियंका कन्याल-वोट-1255
उपविजेता-काजल-वोट-1158
नोटा-658
11 साल में डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष
वर्ष अध्यक्ष
2017 शुभम् सिमल्टी (एबीवीपी)
2016 राहुल कुमार (एबीवीपी)
2015 राकेश नेगी (एबीवीपी)
2014 पारस गोयल (एबीवीपी)
2013 सिद्धार्थ राणा (एबीवीपी)
2012 महेश जगूड़ी (एबीवीपी)
2011 आशीष रावत (एबीवीपी)
2010 अंशुल चावला (एबीवीपी)
2009 आशीष बहुगुणा (एबीवीपी)
2008 राहुल रावत (एबीवीपी)
2007 जितेंद्र रावत मोनी (एबीवीपी)
2006 संग्राम सिंह पुंडीर (एनएसयूआई)