फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Absconding accused in gang rape case threatens lawyer

Dehradun News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी ने पैरोकार को धमकी दी

Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused in gang rape case threatens lawyer
Iइस मामले में सात लोग किए गए थे गिरफ्तार
विज्ञापन

I

Iपुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कीI
Iथानाक्षेत्र में करीब सात माह पूर्व एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इसमें पूर्व भाजपा नेता समेत कई पर आरोप लगे थे और 7 लोग गिरफ्तार किए गए थे। अब इसमें फरार आरोपी पैरोकार को धमकी दे रहा है। पुलिस ने उस पर अतिरिक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।I
Iबता दें कि बहादराबाद थानाक्षेत्र में जून में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद कई राजनीतिक संगठनों ने खूब बवाल मचाया था। सत्ता पक्ष से जुड़े एक आरोपी के मामले में शामिल होने के कारण यह राजनीतिक मोड़ लेता रहा। इसी बीच शुक्रवार को इसमें फरार आरोपी पर पैरोकार को धमकाने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता से जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर धमकी देने का भी मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

I
Iपुलिस के अनुसार नीरज कुमार निवासी ग्राम जादौपुरी दौलतपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्हें पिछले 15 दिनों से अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने आरोप लगाया कि धमकी देने वाली रात घर जाते समय आदित्य राज सैनी, सौरभ सैनी, शिवकुमार, अनुत राठौर, रवि रोड और संजय ने रास्ते में उन्हें रोका और पैरवी न करने की धमकी देते हुए कनपटी पर तमंचा रख दिया। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, कार्यवाही की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed