फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   About one thousand students gave CLAT 2021 in Doon

दून में करीब एक हजार छात्रों ने दिया क्लैट 2021

Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
About one thousand students gave CLAT 2021 in Doon
देशभर के विधि संस्थानों में इंटिग्रेटेड एलएलबी और एलएलएम के दाखिलों के लिए शुक्रवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2021) का आयोजन हुआ। कोविड की दूसरी लहर के बीच यह पहली ऑफलाइन परीक्षा है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून के दो केंद्रों दून यूनिवर्सिटी और सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में आयोजित हुई।
विज्ञापन

दून यूनिवर्सिटी में कुल 498 कैंडिडेट्स पंजीकृत थे। वहीं, सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में कुल 580 कैंडिडेट्स में से 75 अनुपस्थित रहे। 505 ने परीक्षा दी। क्लैट में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे गए, जिसमें पांच सेक्शन थे। इनमें से पहले सेक्शन इंगलिश लैंग्वेज में कोरोना से जुड़े सवाल भी पूछे गए। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार कोई परीक्षा इतने बड़े स्तर पर ऑफलाइन आयोजित की गई। लॉ प्रेप ट्यूटोरियल देहरादून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि पेपर आसान रहा, लेकिन थोड़ा लंबा था। 90 अंक तक लाने वालों को टॉप-3 लॉ यूनिवर्सिटी में आसानी से एडमिशन मिलेगा। जबकि, 80 अंक तक लाने वालों को टॉप-5 में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed