फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   About 400 buses of BS-4 standards of Roadways will continue to operate on Uttarakhand to Delhi route

Uttarakhand: मिली मोहलत...फिलहाल जारी रहेगी उत्तराखंड रोडवेज की 400 बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन

Mon, 23 Oct 2023 03:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से दिल्ली-एनसीआर रोजाना करीब 500 साधारण, एसी, वॉल्वो बस संचालित होती हैं। इनमें से करीब 400 बस तो बीएस-4 मानकों की हैं, जबकि 100 सीएनजी बस बीएस-6 की हैं।

विज्ञापन
About 400 buses of BS-4 standards of Roadways will continue to operate on Uttarakhand to Delhi route
uttarakhand roadways

विस्तार

उत्तराखंड से दिल्ली मार्ग पर रोडवेज की बीएस-4 मानकों की करीब 400 बस का संचालन अभी जारी रहेगा। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के ताजा निर्देशों के बाद यह मोहलत मिली है।

विज्ञापन

इसके तहत एक जुलाई 2024 के बाद उत्तराखंड से केवल बीएस-6 बस ही दिल्ली जा पाएंगी। हालांकि, निगम के पास वर्तमान में करीब 100 बस ही इस मार्ग पर बीएस-6 हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से दिल्ली-एनसीआर रोजाना करीब 500 साधारण, एसी, वॉल्वो बस संचालित होती हैं। इनमें से करीब 400 बस तो बीएस-4 मानकों की हैं, जबकि 100 सीएनजी बस बीएस-6 की हैं।

विज्ञापन

निगम ने 150 सीएनजी बस के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की थीं, जिनमें से अभी तक 100 ही आई हैं। इस बीच सीएक्यूएम के ताजा निर्देश जारी हुए हैं, जिसके तहत एक जुलाई 2024 से दिल्ली-एनसीआर में केवल बीएस-6 वाहन की संचालित हो सकेंगे। यानी करीब आठ माह के बाद उत्तराखंड रोडवेज की करीब 400 बस दिल्ली-उत्तराखंड मार्गों से हट जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


120 नई बस खरीद का टेंडर निकाला
अब परिवहन निगम के लिए इनकी कमी पूरी करने की बड़ी चुनौती है। निगम ने करीब 120 नई बस खरीद का टेंडर निकाला है, जिसकी खरीद पूरी होने में करीब छह माह का वक्त लगेगा। जुलाई तक निगम के पास करीब 300 बीएस-6 बस हो जाएंगी, जिसके बावजूद करीब 200 की किल्लत पैदा होगी।


ये भी पढ़ें...Dehradun: भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के लगे आरोप

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि निगम बीएस-6 बस खरीद व अनुबंध की प्रक्रिया चला रहा है। कहा, अगले साल से लागू होने वाली व्यवस्था में दिल्ली-उत्तराखंड का बस संचालन प्रभावित नहीं होगा। बता दें कि पहले पिछले साल एक अक्तूबर से ये व्यवस्था लागू होनी थी, जिसमें तत्कालिक राहत मिल गई थी। फिलहाल एक नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में आने वाले राजस्थान, यूपी, हरियाणा के शहरों में केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल बस ही संचालित होंगी।


 

उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed