फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   About 40 villages are connected to Sahiya Kwanu motor

Dehradun News: बस सेवा के लिए 40 गांवों को डेढ़ दशक से इंतजार

Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
About 40 villages are connected to Sahiya Kwanu motor
Iसवारी वाहनों और पिकअप से सफर करने के लिए लोग मजबूर
विज्ञापन

I

Iचालदा महाराज के दर्शन के लिए छाटे वाहन से पहुंच रहे श्रद्धालुI
जौनसार बावर क्षेत्र के साहिया क्वानू मोटर मार्ग से करीब 40 गांव जुड़े हैं। मोटर मार्ग से हिमाचल प्रदेश के 100 से अधिक गांव के लोग आवाजाही करते हैं। यहां पिछले डेढ़ दशक से एक भी बस संचालित नहीं हो रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से रूट पर बस के संचालन की मांग कर रहे हैं।

इन दिनों तो दसोऊ गांव में आराध्य देव चालदा महासू देवता विराजमान हैं। देव के दर्शन के लिए रोज सैकड़ों श्रद्धालु पंहुच रहे हैं। क्वानू मोटर मार्ग पर बस का संचालन न होने के चलते श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या आ रही है। श्रद्धालु छोट सवारी वाहनों और पिकअप में सफर कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। कई बार श्रद्धालुओं को सवारी वाहन और पिकअप पर लटक कर आना पड़ रहा है। आम लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है इतने महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर उनको परिवहन सेवा के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर मोटर मार्ग पर बस संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन



Iवर्जन
I

Iयहां एक भी बस संचालित नहीं की जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। गभर्वतियों और बीमार लोगों को अस्पताल तक भी पिकअप में बैठ कर जाना पड़ता है। - पदम सिंह चौहान, दसोऊI
विज्ञापन
विज्ञापन

Iश्री चालदा महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट पर बस संचालित होनी चाहिए। साहिया क्वानू मोटर मार्ग से 40 गांव जुड़े हैं। बस की बहुत जरूरत है। - शूरवीर सिंह चौहान, दसोऊ I
Iग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस लाइफलाइन होती है, लेकिन साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर तो बस सेवा है ही नहीं। लोगों को सवारी और पिकअप वाहनों में जाना पड़ता है। सवारी अधिक होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। - प्रभुराम शर्मा, मटियानाI
I
I

Iबस सेवा न होने से बड़ी परेशानी होती है। सवारी वाहनों में सवारी पूरी होने का इंतजार करना पड़ता है। वाहन के संचालन का समय तय न होने के चलते भी परेशानी होती है। - सूरत राम शर्मा, अष्टाड I


Iये गांव है जुड़े...I

कोठा, तारली, नराया, पजिटीलानी, सलगा, फेडूलानी , जामुवा अस्टी, आरा, तांगडी, हाजा, दसोऊ, मलेथा , दोधा ,भेवना, हिडका, दुनुवा, सुरेऊ, भंजरा, टिपोऊ, चंदोऊ, क्वानू आदि।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed