फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abir-Gulal flew during idol immersion, Bappa was cheered.

Dehradun News: प्रतिमा विसर्जन में उड़े अबीर-गुलाल, बप्पा के लगे जयकारे

Mon, 16 Sep 2024 06:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal flew during idol immersion, Bappa was cheered.
शहर में आठ दिन की पूजा के बाद गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े। चारों ओर गणपति बप्पा मोरिया की गूंज रही।
विज्ञापन


वैष्णो माता मंदिर हरबर्टपुर में रविवार की सुबह से ही प्रतिमा विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई थी। मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में बप्पा को भोग चढ़ाया गया। दोपहर बाद ढोल-बाजों के साथ गणपति बप्पा की सवारी निकली गई। भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कुछ श्रद्धालु गणपति की छोटी प्रतिमा को गोद में लेकर चल रहे थे। मंदिर परिसर से पांवटा रोड, आसन बैराज झील होते हुए यमुना तट पर रामपुर मंडी में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद नौटियाल, संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, भगवान सिंह, अनिल नेगी, कुलदीप नेगी, अनिल कांडपाल, जनार्दन जोशी, दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed