फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abandoned his wife and 10 month old daughter, case registered

Dehradun News: पत्नी समेत 10 माह की बेटी को छोड़ा, केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Abandoned his wife and 10 month old daughter, case registered
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र में पत्नी समेत 10 माह की बेटी को पति ने छोड़ दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उससे दहेज की मांग भी कर रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह हाल में सहसपुर थाना क्षेत्र में रह रही है। बताया कि 17 अक्तूबर 2024 को उनका पति खालिद उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित अपने घर चला गया। उनकी 10 माह की बेटी है। बेटी के जन्म के बाद से ही वह उत्पीड़न करते हुए दहेज की मांग कर रहा था। पति उससे बात नहीं कर रहा है। ससुराल पक्ष के लोग धमका रहे हैं। वह जहां रह रही है उसका कई माह का किराया देना है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed