फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aarushi to be honoured by the Prime Minister

Dehradun News: छात्रा आरुषि को 24 जनवरी को सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 13 Jan 2026 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Aarushi to be honoured by the Prime Minister
विकासनगर। द सेपियंस स्कूल की छात्रा आरुषि ने सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई वीरगाथा 5.0 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा को 24 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे। नवंबर में आयोजित की गई प्रतियोगिता में आरुषि ने देश के लिए बलिदान देने वाले सीडीएस विपिन रावत की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित की थी। विद्यालय के प्रबंध समिति की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, रविकांत सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल व प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने छात्रा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि उत्तराखंड व विद्यालय का भी मान बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed