फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aanchal milk will be two to two and a half rupees more expensive in Uttarakhand

Uttarakhand: आंचल दूध होगा दो से ढाई रुपये महंगा, यूएसनगर और नैनीताल में नई कीमतें चार मई से होगी लागू

Fri, 02 May 2025 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 May 2025 10:33 PM IST
सार

नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड दूध एक लीटर की कीमत 58 से बढ़ाकर 60 रुपये और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 68 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
Aanchal milk will be two to two and a half rupees more expensive in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

उत्तराखंड में आंचल दूध दो से ढाई रुपये तक महंगा होगा। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और चंपावत में इसके दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कुछ जिलों में नई कीमतें चार तो कुछ में छह मई से लागू होगी।

विज्ञापन


पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड दूध एक लीटर की कीमत 58 से बढ़ाकर 60 रुपये और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 68 रुपये कर दी गई है। वहीं कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 58 रुपये किया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 70 एवं कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों जिलों में नई कीमतें चार मई से लागू होगी। देहरादून जिले में डबल टोन्ड दूध एक लीटर की कीमत 50 से 52 रुपये, टोन्ड की 56 से 58, स्टैंडर्ड की 66 से 68, फुल क्रीम की 68 से 70 और कॉउ मिल्क की 58 से 60 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। देहरादून जिले में पांच मई से और हरिद्वार जिले में छह मई के बाद दूध की नई कीमत लागू होगी। वही, चंपावत जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 60 से 62 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की गई है। जो छह मई से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed