फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aam Aadmi Party expanded state executive, made 11 new district presidents including two state co-in-charges, four vice-presidents

Aam Aadmi Party: आप ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, दो प्रदेश सह प्रभारी, चार उपाध्यक्ष समेत 11 नए जिलाध्यक्ष बनाए

Fri, 03 Jun 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 03:23 PM IST
सार

उमा सिसोदिया को प्रभारी युवा विंग व सोशल मीडिया, रजिया बेग प्रभारी विधि विंग की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन में शेष बचे सभी पदों पर जल्द ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party expanded state executive, made 11 new district presidents including two state co-in-charges, four vice-presidents
कार्यकारिणी की घोषणा करते आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार किया है। कार्यकारिणी में दो प्रदेश सह प्रभारी, चार उपाध्यक्ष समेत 11 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। धर्मपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में उमा सिसोदिया, रजिया बेग, हिम्मत सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उमा सिसोदिया को प्रभारी युवा विंग व सोशल मीडिया, रजिया बेग प्रभारी विधि विंग की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बिष्ट को टिहरी व उत्तरकाशी जिला का प्रभारी, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह को रुड़की, आजाद अली को सहसपुर, कैंट, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। 
विज्ञापन


अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग, डॉ. यूनुस चौधरी अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। आयुष महरोत्रा को प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया व नीरज फरस्वान को प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष चमोली, मनोरथ निराला को पौड़ी, गौरव रावत को कोटद्वार, विजय सिंह पंवार को परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी को पछवादून दून, संजय सैनी को हरिद्वार, विनीत बलुटिया को नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट को रानीखेत, सुभाष व्यापारी को काशीपुर, जसपाल सिंह को रुद्रपुर का अध्यक्ष बनाया गया।


ये भी पढ़ें...काम की खबर:  VRS से जुड़ी इस योजना के बारे कर्मचारी जान लें, कुछ ही समय के लिए दिया जा रहा विकल्प, पढ़ें और उठाएं फायदा

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन में शेष बचे सभी पदों पर जल्द ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed