{"_id":"5a1e5c1d4f1c1b68678beb77","slug":"aadhaar-in-necessary-for-pension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पेंशन चाहिए तो करना होगा पहले ये काम, कुछ शर्तों के साथ इन लाभार्थियों को मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पेंशन चाहिए तो करना होगा पहले ये काम, कुछ शर्तों के साथ इन लाभार्थियों को मिलेगी छूट
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला,चंपावत
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर पेंशन चाहिए तो ये काम पहले करना जरूरी होगा। इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ कुछ लाभार्थियों को छूट मिलेगी।
विज्ञापन
जिले में आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग (दिव्यांग) पेंशन योजनाओं के 1438 लाभार्थियों की पेंशन रुक गई है। आधार कार्ड लिंक नहीं कराने वाले पेंशन लाभार्थियों को बीते तीन माह से पेंशन की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी बंशीधर पंत के अनुसार पेंशन लाभार्थियों के आधार लिंक कराए जाने का कार्य लगातार जारी है। वृद्धावस्था पेंशन के 12,881 लाभार्थियों में से 929, विधवा पेंशन के 5316 लाभार्थियों में से 356 और विकलांग पेंशन के 2043 लाभार्थियों में से 153 लाभार्थियों के आधार लिंक होना शेष हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों पर गौर करें तो विकलांग पेंशन के लाभार्थी आधार लिंक कराने में सबसे आगे हैं। सभी लाभार्थियों को डाक के माध्यम से तत्काल अपने आधार नंबर विभाग को उपलब्ध कराने के लिए सूचित किया जा रहा है। अभी आधार नंबर लिंक कराने के लिए अंतिम तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार आधार लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन
लाभार्थी की मौत, 39 पोस्टकार्ड लौटे
आधार कार्ड
समाज कल्याण विभाग की ओर से एक माह पूर्व वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को पोस्टकार्ड के जरिए आधार नंबर जमा करने का अंतिम नोटिस भेजा गया था। इनमें से अब तक 39 पोस्टकार्ड समाज कल्याण विभाग में पोस्टमैनों की ओर से यह कहते हुए वापस दे दिए गए हैं कि संबंधित लाभार्थी की मौत हो चुकी है। अभी पोस्ट कार्डों के वापस आने का सिलसिला जारी है।
दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण में छूट
आधार कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण में छूट दी जा रही है। बशर्ते कि संबंधित दिव्यांग व्यक्ति के पास सक्षम चिकित्सकों की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र मौजूद हो। पूर्व में अधिकांश स्थानों पर दिव्यांगों के बायोमेट्रिक परीक्षण न हो पाने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण से छूट दी जा रही है।
दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण में छूट
आधार कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण में छूट दी जा रही है। बशर्ते कि संबंधित दिव्यांग व्यक्ति के पास सक्षम चिकित्सकों की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र मौजूद हो। पूर्व में अधिकांश स्थानों पर दिव्यांगों के बायोमेट्रिक परीक्षण न हो पाने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर दिव्यांगों को बायोमेट्रिक परीक्षण से छूट दी जा रही है।