फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aadhaar based geolocation attendance in colleges from 15 march

देशभर के होम्योपैथिक कॉलेजों में अब इस नए पैटर्न से लगेगी शिक्षकों और छात्रों की हाजिरी

Mon, 19 Feb 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar based geolocation attendance in colleges from 15 march
- फोटो : Demo pic

देशभर के होम्योपैथिक कॉलेजों में अब शिक्षक, कर्मचारियों के अलावा पीजी छात्रों की रोजाना आधार और लोकेशन से हाजिरी लगेगी। आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत सेंट्रल काउंसिल फॉर होम्योपैथी (सीसीएच) ने सभी राज्यों को पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में भी होम्योपैथिक कॉलेजों में 15 मार्च से पहले यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस नियम के लागू होने से काफी हद तक फैकल्टी के फर्जीवाड़े पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय ने गत वर्ष ‘आधार बेस्ड जियो लोकेशन अटेंडेंस’ का आदेश जारी किया था। आदेश के तहत सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों में यह हाजिरी लागू हो गई थी, लेकिन सीसीएच ने इस पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीसीआईएम ने 15 मार्च से पहले हर हाल में यह हाजिरी प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों और पीजी कोर्स कर रहे छात्रों को भी रोजाना इसी पैटर्न में अपनी हाजिरी लगानी होगी।

Aadhaar based geolocation attendance in colleges from 15 march

इधर वह हाजिरी लगाएंगे, उधर पूरा रिकॉर्ड आयुष मंत्रालय तक पहुंच जाएगा। प्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह तुरंत इस पर काम करे और होम्योपैथिक कॉलेजों में भी हाजिरी शुरू कराए।

यहां आधार का इस्तेमाल होने से फर्जी तौर पर एक ही फैकल्टी कई-कई कॉलेजों में काम नहीं कर पाएगी। अभी तक तमाम कॉलेज एक ही फैकल्टी के कागज जमा कराकर फर्जीवाड़ा करते थे।

सरकार का आधार बेस्ड जियो लोकेशन अटेंडेंस नियम अच्छी पहल है। इससे फैकल्टी असली रहेगी और फर्जीवाड़े भी नहीं होंगे। सभी कॉलेजों को हर हाल में 15 मार्च से पहले यह व्यवस्था लागू करनी होगी।
- डॉ.आरके मिश्रा, डीन, आयुर्वेद विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed