{"_id":"66d39b88ae773f00ba0b9244","slug":"a-youth-riding-a-bike-was-seriously-injured-after-being-hit-dehradun-news-c-5-1-drn1030-490482-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की माैत
विज्ञापन
आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सुमित कुमार (30) पुत्र बच्चन राम निवासी सुंदरवाला रायपुर बाइक से आईएसबीटी से रिस्पना पुल की तरफ जा रहा था। आईएसबीटी फ्लाईओवर से कुछ आगे पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सुमित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सुमित छिटककर काफी दूर जाकर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमित को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।