फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man who came to spend the night in a friend's

Dehradun News: दोस्त के फ्लैट में रुके युवक को तीन बदमाशों ने गोली मारी

Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to spend the night in a friend's
Iपैर में गोली लगने से घायल हुआ युवक, राजपुर पुलिस को की शिकायतI
विज्ञापन

Iपुराना विवाद बताया जा रहा है दोनों पक्षों में, पुलिस कर रही जांचI
दोस्त के फ्लैट में रात गुजारने आए युवक को तीन लोगों ने पहले पीटा और फिर पिस्तौल से गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसके पैर को छेदती हुई सामने दीवार में जा लगी। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है। घायल युवक और हमलावर हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना राजपुर क्षेत्र की है। पीड़ित लारा सिंह निवासी शेरपुर, खेलमौऊ, हरिद्वार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात मसूरी रोड स्थित फॉरेस्ट रेजीडेंसी में अपने दोस्त हेमंत राजपूत के फ्लैट पर आया था। यहां पर हेमंत राजपूत की महिला मित्र भी मौजूद थी। अभी सब लोग आपस में बात ही कर रहे थे कि रात करीब साढ़े दस बजे मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवक जबरन फ्लैट में घुस गए। इनमें से एक युवक ने अपनी बंदूक निकालकर लारा सिंह का गिरेबान पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक ने बंदूक की बट उसके पेट में मारी जिससे वह नीचे गिर गया। वहां मौजूद युवती ने शोर मचाया तो उन्होंने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लारा सिंह के पैर में लगी। पैर को पार करते हुए गोली दीवार में जा लगी। लारा सिंह के अनुसार वह इन तीन में दो युवकों को पहचानता है। वह भी हरिद्वार जिले के ही रहने वाले हैं। इस घटनाक्रम की शिकायत लारा सिंह ने राजपुर पुलिस को भी दी है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। शाम तक थाने में शिकायत नहीं आई थी। शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौखिक शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed